{"_id":"5e163c7f8ebc3e88026db6bf","slug":"allegations-of-corruption-in-constable-recruitment-meerut-news-mrt462818718","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन
सिपाही भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप
मेरठ। आरक्षी भर्ती प्रक्रिया में एक अभ्यर्थी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कहा है कि सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी न्याय नहीं मिला।
शताब्दीनगर सेक्टर-1 निवासी विनोद कुमार पुत्र हरबीर सिंह ने एसपी क्राइम से की शिकायत में बताया कि उन्होंने लगभग 22 साल सेना में नौकरी की। वहां से रिटायर होने के बाद पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन किया। लेकिन पिछले माह नापतौल प्रक्रिया में उनकी लंबाई 168 सेंटीमीटर बताकर भर्ती से बाहर कर दिया गया, जबकि उनकी लंबाई 168 सेंटीमीटर है। उन्होंने फौज की अपनी सर्विस बुक का भी हवाला दिया। लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। कई दिन पुलिस लाइन के चक्कर काटने के दौरान अपनी फाइल की प्रति भी मांगी लेकिन नहीं दी गई। आरोप है कि इस दौरान भर्ती स्थल पर मिले दो युवकों ने उनसे लंबाई पूरी दर्शाने की एवज में 70 हजार रुपये मांगे। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल की। वहां जांच के बाद उनकी लंबाई 168 सेंटीमीटर दर्शाई गई। लेकिन बुधवार को वह पुलिस लाइन अपने दस्तावेज लेने पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी ने उनकी लंबाई कम होने का हवाला देते हुए उन्हें टरका दिया। इस संबंध में एसपी क्राइम रामअर्ज का कहना है कि शिकायतकर्ता की समस्या के संबंध में जांच कराई जाएगी।