फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of attempted occupation of the school led to tension that lasted for six hours.

Meerut News: स्कूल में कब्जे की कोशिश का आरोप, छह घंटे तक चला तनाव

Sun, 11 Jan 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Allegations of attempted occupation of the school led to tension that lasted for six hours.
मेरठ। शहर के एक नामचीन स्कूल में शनिवार को प्रबंध समिति पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर खींचतान हुई। स्कूल परिसर में दूसरे पक्ष के 40 से अधिक लोग पहुंच गए जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन

स्कूल को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। आरोप है कि दोपहर में शुरू हुए इस विवाद में दूसरे पक्ष ने स्कूल पर कब्जे की कोशिश की। सूचना मिलते ही मेरठ स्कूल्स फेडरेशन और अन्य स्कूलों के संचालक-प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे। सबसे पहले बाहरी तनाव को देखते हुए स्कूल में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। देर शाम दूसरे पक्ष ने भी स्कूल के सामने तंबू गाड़ दिए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को लोहियानगर थाने बुलाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश चंद ने करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों से बातचीत की। बाद में वर्तमान प्रबंधक की बेटी की शादी के मद्देनजर दोनों पक्षों ने कुछ दिनों के लिए शांति बनाए रखने पर सहमति जताई। बाद में दोनों पक्ष बैठकर विवाद सुलझाने का रास्ता निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed