फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of attempt to occupy the plot, demand for action from SDM

Meerut News: प्लॉट पर कब्जे के प्रयास का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांग

Mon, 01 Jun 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Allegations of attempt to occupy the plot, demand for action from SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव मटौर में खरीदे गए प्लॉटों पर कब्जे के प्रयास, बाउंड्रीवॉल तोड़ने और धमकी देने के आरोप में कई लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता नीरा, सुरेश कुमार, राजेश, अंजुल, पूनम, बबली और राकेश कुमार समेत अन्य लोगों ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने गांव मटौर में प्लॉट रोहताश सिंह से वैध रूप से खरीदे थे। इनकी रजिस्ट्री भी उप निबंधक कार्यालय सरधना में दर्ज है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रोहताश सिंह की मृत्यु के बाद उनके पुत्र कुणाल उर्फ विक्की ने उक्त भूमि पर अपना दावा जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन पहले जेसीबी मशीन से प्लॉटों पर बनी बाउंड्रीवॉल और नींव को क्षतिग्रस्त करा दिया। अगले दिन जब शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचे तो विपक्षी ने उनके साथ अभद्रता की और जमीन पर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों का आरोप है कि विपक्षी वैध रूप से खरीदी गई जमीन पर कब्जा करना चाहता है। पीड़ित पक्ष ने प्लॉटों पर सुरक्षित कब्जा दिलाने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार और दौराला पुलिस को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed