{"_id":"69c41356e395a37fa609842b","slug":"allegations-of-arbitrary-practices-at-ultrasound-centers-complaint-filed-with-cmo-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1142426-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मनमानी का आरोप, सीएमओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मनमानी का आरोप, सीएमओ से शिकायत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मनमर्जी से रुपये वसूलने और सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड की रेट लिस्ट न लगाए जाने से नाराज छात्र नेताओं ने सीएमओ से शिकायत की। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
छात्र नेता शान मुहम्मद कुछ साथियों के साथ बुधवार को सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया से मिलने पहुंचे। छात्र नेताओं ने आरोप लगाए कि जिले के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरो पर अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की फीस निर्धारित नहीं है। मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है। लोगों से अल्ट्रासाउंड के नाम पर 800 से 2500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। सभी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड रेट लिस्ट चस्पा की जानी चाहिए।
छात्र नेताओं से वार्ता के बाद सीएमओ अशोक कटारिया ने सभी सेंटर संचालकों को पत्र जारी कर तत्काल रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने किठौर के फार्मासिस्ट द्वारा रिश्वत की वायरल वीडियो के मामले में भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएमओ ने कहा कि वह शीघ्र ही किठौर में अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।