{"_id":"6a7a03d032ca1ba65f000e26","slug":"allegation-of-young-womans-abduction-jewelry-also-missing-from-the-house-meerut-news-c-72-1-mct1011-157558-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवती के अपहरण का आरोप, घर से आभूषण भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवती के अपहरण का आरोप, घर से आभूषण भी गायब
विज्ञापन
पीड़ित पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने गली नंबर पांच निवासी आरोपी सुरेंद्र पर उसकी 32 वर्षीय बेटी का अपहरण कर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण व बैंक के दस्तावेज भी घर से गायब है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
गढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी पीड़ित ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी आठ अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे बिना बताए घर से चली गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
पिता के अनुसार उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी का आरोपी सुरेंद्र अपहरण कर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि घर में रखे सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र, ओइ्म आकार का लॉकेट, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी कानों की बाली, चांदी की दो जोड़ी पायल और एक जोड़ी पायल साथ ले गई है। इसके अलावा वह बैंक की पासबुक भी ले गई, जिसमें करीब चार लाख रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- --