फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of teachers not arriving on time in Nai Nangla

Meerut News: नाई नंगला में शिक्षकों के समय पर नहीं पहुंचने का आरोप

Thu, 16 May 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 16 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Allegation of teachers not arriving on time in Nai Nangla
शामली, चौसाना। नाई नंगला जाटान के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों के समय पर नहीं पहुंचने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। मामले की शिकायत बीएसए से करने की बात कही है। बीएसए ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

योगेश कुमार, सुनील, महिपाल सिंह, बिजेन्द्र कुमार आदि ग्रामीणों का आरोप है कि नाई नंगला जाटान के प्राथमिक विद्यालय में सुबह नौ बजे तक भी शिक्षक नहीं पहुंचते। बच्चे ही स्कूल की सफाई करते हैं। ग्रामीणों ने नदारद रहने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। इसके अलावा सकौती के ग्रामीणों का आरोप है कि सकौती में तैनात शिक्षिका पौने आठ बजे स्कूल पर पहुंची तो स्कूल में पढ़ने पहुंचे बच्चों से भारी भरकम बैगों को कंधों पर उठवाया। जिसमें बच्चों के मिड डे मील में बनने वाली सामग्री थी।
विज्ञापन

इस बारे में बीएसए कोमल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिक्षकों के नदारद रहने का मामला गंभीर है। बीईओ को नोटिस देकर जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed