फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of supplying substandard goods; protest held at DSO office.

Meerut News: घटिया सामान की आपूर्ति का आरोप, डीएसओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 12 Oct 2026 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Allegation of supplying substandard goods; protest held at DSO office.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। राशन कार्ड धारकों को घटिया किस्म का सामान खरीदने के दबाव के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन इंडिया के कार्यकर्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएसओ विनय कुमार सिंह को ज्ञापन दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि राशन कार्डधारकों को पिछले महीने घटिया किस्म का मसाला पाउडर दिया गया। इसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों के दबाव में यह काम हो रहा है। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि यह सामान खरीदना कार्डधारक की इच्छा पर निर्भर है। यदि वह नहीं चाहता तो यह सामान लेने से मना कर सकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही सस्ती गल्ले की दुकानों पर इस संबंध में बोर्ड लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

भाकियू के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर घटिया सामान बिकना बंद नहीं हुआ तो संगठन जिला पूर्ति कार्यालय में डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन चलाएगा। इस अवसर पर आदेश राठी, संजीव गुप्ता, सरदार अमनदीप सिंह, इमरान त्यागी, दीपांशु तितौरिया, काशिफ मंसूरी, रहीस अल्वी, विनोद गुर्जर, महेश, आसमां परवीन, जितेन्द्र महारिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed