फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of student being beaten in madrasa; complaint of ruptured eardrum.

Meerut News: मदरसे में छात्र की पिटाई का आरोप, कान के पर्दे फटने की शिकायत

Thu, 02 Jul 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Allegation of student being beaten in madrasa; complaint of ruptured eardrum.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के एक मदरसे में पढ़ने वाले मासूम छात्र की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में बच्चे के दोनों कानों के पर्दे फट गए। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
छावनी मोहल्ला निवासी सिराजुद्दीन ने सरधना थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा मोहल्ले के ही एक मदरसे में पढ़ता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले मदरसे के एक शिक्षक ने किसी बात पर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद बच्चे को तेज दर्द और सुनने में परेशानी होने लगी। चिकित्सकीय जांच में उसके दोनों कानों के पर्दे फटने की बात सामने आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना का विरोध करने पर मदरसा संचालक कार्रवाई कराने के बजाय उन्हें ही धमका रहा है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed