{"_id":"6a5fa76fb6e68e00a6084bcf","slug":"allegation-of-refusing-to-take-a-married-woman-back-from-her-maternal-home-because-a-bullet-motorcycle-was-not-provided-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106168-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बुलेट नहीं मिलने पर मायके से विवाहिता को नहीं ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बुलेट नहीं मिलने पर मायके से विवाहिता को नहीं ले जाने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। रुहासा गांव निवासी आफताब ने अपनी बहन आफरीन के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दौराला थाने में तहरीर दी है।
आफताब ने बताया कि उसकी बहन आफरीन का निकाह पांच दिसंबर 2024 को सरधना निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट मोटर साइकिल की मांग करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने आफरीन को मायके भेज दिया। साथ ही साफ कह दिया कि जब तक बुलेट नहीं दी जाएगी, तब तक उसे वापस नहीं ले जाया जाएगा। इससे विवाहिता मानसिक रूप से परेशान है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- --