फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of molestation of a minor, appeal to DIG for lack of action

Meerut News: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई न होने पर डीआईजी से गुहार

Mon, 27 Apr 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Allegation of molestation of a minor, appeal to DIG for lack of action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने से पीड़िता के परिजनों ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है।


पीड़िता की मां ने डीआईजी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के कुछ युवक उसकी नाबालिग पुत्री के साथ लंबे समय से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार 2 अप्रैल को दोपहर में किशोरी पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी, तभी गांव के पास स्थित बाग के निकट आरोपियों ने उसे रोक लिया और अनुचित हरकत की। विरोध करने पर उसे धमकाया भी गया। परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना थाना स्तर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे परिवार में भय का माहौल है। परिजनों ने डीआईजी से मामले की गंभीरता से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। डीआईजी ने पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए थाना पुलिस को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed