{"_id":"6998715c828ac3eb2c062b6b","slug":"allegation-of-kidnapping-of-student-family-filed-a-complaint-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105293-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रा के अपहरण का आरोप, परिजनों ने तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रा के अपहरण का आरोप, परिजनों ने तहरीर दी
Fri, 20 Feb 2026 08:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 20 Feb 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रही छात्रा को एक युवक जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों घबराए हुए है।
छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे घर से एक गांव स्थित परीक्षा केंद्र के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के बाहर स्कूल के पास पहले से जनपद मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और भाग गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक शादीशुदा बताया गया है। घटना के बाद से परिवार किसी अनहोनी की आशंका से परेशान है। पीडि़ता के पिता ने थानाध्यक्ष से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद