फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of illegal construction on municipal land, instructions for demolition action

Meerut News: पालिका भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश

Fri, 26 Dec 2025 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal construction on municipal land, instructions for demolition action
सरधना। मोहल्ला घोसियान में नजूल की भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे में नगर पालिका की भूमि पर साठगांठ कर अवैध कब्जा कर निर्माण कराए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक बार फिर नजूल की भूमि पर अवैध निर्माण शुरू किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
बताया गया कि बीआरसी कार्यालय के पीछे छोड़े गए रास्ते पर मोहल्ला घोसियान में डेढ़ वर्ष पहले नजूल भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने निर्माण रुकवा दिया था लेकिन इसके बाद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी का लाभ उठाते हुए बृहस्पतिवार को क्रिसमस की छुट्टी के दौरान पालिका से जुड़े एक ठेकेदार ने कथित रूप से नजूल लिपिक से साठगांठ कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

सभासद राहुल पाल और शानू जैन ने शुक्रवार को मामले की शिकायत करते हुए बताया कि इससे पहले भी नजूल लिपिक पर पालिका के तालाब और अन्य भूमि पर अवैध कब्जा कराने के आरोप लग चुके हैं। इसके बावजूद वह लंबे समय से एक ही पटल पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद चेयरपर्सन सबीला बेगम ने अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि शनिवार को टीम भेजकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed