फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of holding a youth hostage and beating him; police rescued him.

Meerut News: युवक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, पुलिस ने कराया मुक्त

Wed, 26 Aug 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Allegation of holding a youth hostage and beating him; police rescued him.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। बुलंदशहर जिले के सिरोधन गांव निवासी एक महिला ने आरवीएसएफ केंद्र संचालक पर उसके बेटे को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार महिला का पुत्र अनस आरवीएसएफ केंद्र पर मजदूरी करता है। बुधवार को वह केंद्र संचालक विनय कुमार से अपनी मजदूरी के रुपये मांगने पहुंचा था। आरोप है कि रुपये मांगने पर विनय ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे बंधक बनाकर कथित तौर पर पीटा गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बंधन से मुक्त कराया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ सौम्या अस्थाना का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed