{"_id":"6a6e1d3ec2991ad3a70b34df","slug":"allegation-of-evicting-a-woman-from-her-home-after-her-husbands-death-meerut-news-c-72-1-mct1011-157162-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पति की मौत के बाद महिला को घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पति की मौत के बाद महिला को घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
- महिला की तहरीर पर ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की सोनम ने पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने, घर से निकालने, जेवर-नकदी और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर वीर सिंह, सास धर्मवती के अलावा ज्योति, आशा, मोनी, सोमवीर व राजीव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिवाल खास निवासी सोनम ने लिसाड़ी गेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति चमन सिंह की अक्तूबर 2025 को सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट लग गई थी। 16 अक्तूबर 2025 को पति की मौत हो गई थी। जब वह आठ माह की गर्भवती थीं। पति की मौत के दो दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद मायके पक्ष द्वारा कई बार बातचीत का प्रयास किया था, लेकिन ससुराल वालों ने अभद्रता करते हुए बात करने से मना कर दिया था।
पीड़िता के अनुसार, ससुराल पक्ष ने उसके आभूषण, अलमारी में रखे पांच लाख रुपये नकद व कीमती कपड़े अपने कब्जे में कर लिए हैं। ससुराल वालों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -