फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of encroachment on Dropadeshwar Mahadev Temple property; demand for security from the Chief Minister.

Meerut News: द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर की संपत्ति पर कब्जे का आरोप, मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग

Fri, 21 Aug 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Allegation of encroachment on Dropadeshwar Mahadev Temple property; demand for security from the Chief Minister.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के आदित्य सारस्वत ने अपने आप को द्रोपदेश्वर महादेव धर्मार्थ एजुकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट का अध्यक्ष बताते हुए कहा कि नगर में स्थित प्राचीन द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर एवं ट्रस्ट की संपत्ति पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर एवं जनसुनवाई पोर्टल की है। साथ ही सुरक्षा और तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग की है।
आदित्य सारस्वत ने शिकायत में बताया कि उनके पिता दिवंगत अनिल कुमार सारस्वत अग्नि अखाड़ा के महंत होने के साथ ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष थे। वह मंदिर की सेवा, देखरेख और व्यवस्थाओं का संचालन करते थे। उनका दो अगस्त 2026 को निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूर्व में मंदिर पर कब्जे का प्रयास करने वाले लोग फिर सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

पत्र में कहा कि ट्रस्ट की करीब 14 बीघा कृषि भूमि पर भी कथित अतिक्रमणकारियों की नजर है। इससे विवाद और शांति भंग की आशंका बनी हुई है। 21 अगस्त को भी कुछ लोगों ने मंदिर में घुसने की नीयत से टेंट आदि लगा दिए और दर्जनों लोगों को एकत्र कर वर्तमान महंत को धमकाया। आदित्य सारस्वत ने मुख्यमंत्री से मंदिर और ट्रस्ट की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित कराने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed