फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of demolishing house wall and veranda; mother and son assaulted.

Meerut News: मकान की दीवार और बरामदा गिराने का आरोप, मां-बेटे से मारपीट

Fri, 25 Sep 2026 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Allegation of demolishing house wall and veranda; mother and son assaulted.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2009 में बना था मकान, पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। आलमगीरपुर फरीदपुर गांव में आवासीय पट्टे पर बने मकान की दीवार और बरामदा गिराने तथा विरोध करने पर मां-बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ सरधना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी सुदेश ने तहरीर में बताया कि पति की मृत्यु के बाद उनके पिता महेंद्र सिंह उन्हें अपने साथ ले आए थे। पिता को आवंटित 100 वर्गगज का आवासीय पट्टा उन्हें रहने के लिए दे दिया था। वह पिछले 22 वर्षों से इसी प्लॉट पर रह रही हैं। वर्ष 2009 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस जमीन पर उनका मकान बनवाया गया था।
विज्ञापन

सुदेश का आरोप है कि 23 सितंबर की सुबह करीब परिवार के सदस्य उनके मकान पर पहुंचे। आरोपियों ने मकान की उत्तरी दिशा की दीवार और बरामदा गिरा दिया। विरोध करने पर उनके और बेटे अर्जुन के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मां-बेटे को जबरन घर में बंद कर दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गईं। तबीयत में कुछ सुधार होने पर शुक्रवार को वह थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed