फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of barging into a house, assaulting a couple, and snatching a woman's chain.

Meerut News: घर में घुसकर दंपति से मारपीट, महिला की चेन लूटने का आरोप

Sat, 27 Jun 2026 09:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 27 Jun 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Allegation of barging into a house, assaulting a couple, and snatching a woman's chain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और महिला के गले से सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के ही कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला आजाद नगर निवासी शाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून की रात करीब दो बजे मोहल्ले के चार-पांच अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडे, धारदार हथियार और तमंचे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर उनकी पत्नी खुशबू बीच-बचाव के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और उनके गले से सोने की चेन छीन ली। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी घर में तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शाहिद का आरोप है कि घर पास-पास होने के कारण आरोपियों ने बाद में अपने मकान की ओर से उनके घर पर पथराव भी किया। घटना में शाहिद और उनकी पत्नी घायल हो गए। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed