{"_id":"68cc2f8128d854f41907e875","slug":"all-troubles-go-away-with-devotion-to-god-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109718-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रभु भक्ति से दूर होते हैं सभी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रभु भक्ति से दूर होते हैं सभी संकट
विज्ञापन
सरधना। नगर में आयोजित 25 समवशरण के माध्यम से सिद्धों की महाआराधना का भव्य आयोजन किया गया। आयोजक
सरधना। नगर में आयोजित 25 समवशरण के माध्यम से सिद्धों की महाआराधना का भव्य आयोजन चल रहा है। यह कार्यक्रम मुनिश्री निश्चित सागर महाराज के पावन सानिध्य और प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी अंकित भैया के निर्देशन में संपन्न हो रहा है।
अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन विधान के माध्यम से श्रद्धालु प्रभु की आराधना में लीन हुए। मुनि के प्रवचनों के माध्यम से धर्म का संदेश प्रसारित किया गया। प्रवचनों में मुनि ने कहा कि जो सिद्धों का गुणगान करता है, वह स्वयं भी सिद्धत्व के मार्ग पर अग्रसर हो जाता है। यह मनुष्य जन्म अत्यंत दुर्लभ है इसका सदुपयोग प्रभु भक्ति के माध्यम से करें। भाग्य कोई छीन नहीं सकता और जो भाग्य में नहीं है, वह कोई दे भी नहीं सकता। प्रभु भक्ति से सभी संकट दूर होते हैं और पुण्य का संचय होता है।
श्रद्धालुओं ने मुनि के संदेश को आत्मसात करते हुए उनके चरणों में नमोस्तु निवेदित किया। शांति धारा का सौभाग्य सुरेंद्र जैन, अतिशय जैन, ऋषभ जैन को प्राप्त हुआ। महाआरती सुनील जैन व दीपा जैन ने की। मुख्य अतिथि ईओ दीपिका शुक्ला और फूड इंस्पेक्टर जसवीर सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर अध्यक्ष पंकज जैन, महामंत्री अनुज जैन, मंत्री सौरभ जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, राजीव जैन, ऋषभ जैन, विनोद जैन, अंकुश जैन, अरिहंत जैन, योगेश जैन, कुणाल जैन उपस्थित रहे।