फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All three accused who fired in Mubarakpur have been arrested

मुबारिकपुर में फायरिंग करने वाले तीनों नामजद गिरफ्तार

Wed, 04 Jun 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
All three accused who fired in Mubarakpur have been arrested
गांव मुबारिकपुर में फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीनों नामजद आरोपी। (स्त्रोत पुलिस) मवाना। - फोटो : पुलिस
मवाना। गांव मुबारिकपुर में मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचे, एक बलकटी व एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि तिगरी जाने वाले रास्ते पर पुलिस सघन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान काले रंग बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आए, जो पुलिस चेकिंग को देखकर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों युवकों ने पूछने पर बताया कि गांव मुबारिकपुर फायरिंग की घटना में वे तीनों शामिल थे। इसलिए भाग रहे थे। तीनों की तलाशी लेने पर नामजद आरोपी कार्तिक के पास से तमंचा, दो कारतूस, आकाश उर्फ टल्ली के पास से तमंचा, एक कारतूस, प्रिंस के पास से एक बलकटी व बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रदीप के रिश्तेदार भैंस पहुंचाने आए थे। उनके द्वारा उन्हें रास्ते में रोककर उन पर टिप्पणी की गई। इसके परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों में हाथापाई हुई और वह भैंस लेकर चले गए। इसके बाद उन्होंने कॉल कर अपने दोस्तों को बुलाया और प्रदीप के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

गांव मुबारिकपुर में फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीनों नामजद आरोपी। (स्त्रोत पुलिस) मवाना।

गांव मुबारिकपुर में फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीनों नामजद आरोपी। (स्त्रोत पुलिस) मवाना।- फोटो : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed