फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All the illusions that Pakistan had nurtured have been dispelled...

पाला था पाक ने जो भ्रम सब दूर हो गया...

Wed, 25 Jun 2025 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 25 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
All the illusions that Pakistan had nurtured have been dispelled...
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप में कवी सम्मलेन में कविता पाठ पढ़ते कवी प्रवीण शुक्ल दिल्ली..
मेरठ। नौचंदी मेला पटेल मंडप में विश्व गीता संस्थान के द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देशभक्ति के तरानों ने समा बांध दिया। संचालन कवयित्री तुषा शर्मा ने किया। तुषा शर्मा ने मां शारदे की स्तुति की। देश भक्ति का जज्बा जगाते हुए राजस्थान से आए राम बाबू ने कहा पाला था पाक ने जो भ्रम सब दूर हो गया, जेहादियों का सपना चूर-चूर हो गया, आतंकी अड्डे बेटियों ने ध्वस्त कर दिए, आपरेशन अपना सफल सिंदूर हो गया।
विज्ञापन

लखनऊ से आए सर्वेश अस्थाना ने रिश्तों का महत्व समझाते हुए कहा कि रिश्तों में तकरार बहुत है, लेकिन इनमें प्यार बहुत है, सारी दुनिया खुश रखने को बस अपना परिवार बहुत है। इस बीच डॉ. शारदा वर्मा ने अपनी पंक्तियों से सभी को जोश से भर दिया। उन्होंने कहा कि ये चमन यूं ही रहेगा और हजारों हजार बुलबुले, अपनी-अपनी बोलियां, बोल कर उड़ जाएंगी। जीवन का फलसफा समझाते हुए डॉ. परवीन शुक्ल ने कहा कि जाने कितने अनुभवों का है यही बस सार अंतिम, तोड़ना मत मन के रिश्तों का कभी भी तार अंतिम, जिंदगी की उलझनों से जूझ के जाना ये मैंने, न कोई भी जीत अंतिम न कोई भी हार अंतिम।
विज्ञापन

ओजपूर्ण ढंग से कविता पाठ करते हुए तुषा शर्मा ने कहा कि अगर सोचकर आप देंगे मोहब्बत का जवाब, इतने अरसे में तो दुनिया ही बदल जाएगी। इस बीच कवि राहुल शर्मा ने कहा कि अगर लिखोगे वसीयत अपनी तो जान पाओगे ये हकीकत, तुम्हारी अपनी ही मिल्कियत में तुम्हारा हिस्सा कहीं नहीं है। पीके आजाद ने कहा कि खिले न गर कली, गुलशन महकना छोड़ देता है, कहीं गुरबत में चूल्हा भी दहकना छोड़ देता है, यह माना बेटियां होती हैं पराया धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में सौरभ कांत शर्मा ने कहा कि समय तराजू तोल रहा, इतिहास के पन्ने खोल रहा है, सत्य सनातन की आंखों में काशी मथुरा डोल रहा है। अध्यक्षता देवदत्त शर्मा ने की। इस दौरान आचार्य राधा कृष्ण मनोड़ी, डॉ. हरिओम पंवार, मंत्री सोमेंद्र तोमर, आलोक सिसोदिया, सुमनेश सुमन, सुमित मिश्रा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed