फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All services at PNB Mod Khurd disrupted due to lightning

Meerut News: बिजली गिरने से पीएनबी मोड खुर्द की सभी सेवाएं बाधित

Wed, 28 Jan 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
All services at PNB Mod Khurd disrupted due to lightning
बहसूमा में पंजाब नेशनल बैंक मोड़ खुर्द का जिला बोर्ड की फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोड खुर्द में मंगलवार रात बिजली गिरने से पंजाब नेशनल बैंक शाखा की पूरे दिन सभी सेवाएं बाधित रहीं। बिजली गिरने से बैंक के सभी कंप्यूटर और उपकरण जल गए। इस कारण कामकाज पूरी तरह ठप रहा। उपभोक्ताओं ने शीघ्र ही व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

लगातार चार दिन बैंक बंद रहने के बाद बुधवार को पीएनबी की शाखा उपभोक्ताओं के लिए खुली। शाखा में बिजली गिरने के कारण सभी कंप्यूटर खराब मिले। इस कारण बुधवार को भी बैंक शाखा में कोई कार्य नहीं हो हुआ। इससे हजारों खाताधारकों का लेन-देन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

पेंशनधारी, वेतनभोगी, किसान, मजदूर और अन्य ग्रामीण ग्राहक अपने ही पैसे निकालने के लिए परेशान रहे। जिन परिवारों के सदस्य बाहर नौकरी करते हैं, वह भी अपने भेजे गए पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। इससे उनके घरों में खर्च का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार चार दिन बैंक रहने से व्यवस्था बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर शिवानी का कहना है कि बैंक का आउटडोर जल गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि वह बिजली गिरने से जला है या विद्युत विभाग की बिजली के कारण। जांच के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।



मोहम्मदपुर शिकस्त में भी जले उपकरण

बिजली गिरने से गांव मोड खुर्द व मोहम्मदपुर शिकस्त में कई किसानों के विद्युत उपकरण जल गए। मोहम्मदपुर शिकस्त निवासी किसान मनोज कुमार व आशु के वाई-फाई, इन्वर्टर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed