फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All India Milli Council President Maulana Abdullah Mukesh passes away

Meerut News: ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्ला मुकेश का इंतकाल

Sun, 05 Apr 2026 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
All India Milli Council President Maulana Abdullah Mukesh passes away
मुंडाली। मौलाना अब्दुल्लाह मुगैशीअजराडा फाइल फोटो। फोटो संवाद
मुंडाली (मेरठ)। क्षेत्र की शिक्षण संस्था मदरसा इस्लामिया, अरबिया गुलजारे हुसैनिया अजराड़ा के मोहतमिम हकीम मौलाना अब्दुल्ला मुगैसी का शनिवार रात करीब 9:45 बजे सीने में दर्द उठने के बाद इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर से क्षेत्र और उलमा-ए-दीन में शोक की लहर दौड़ गई। मदरसे के सूचना अधिकारी मौलाना गुलजार हुसैन ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत पर मौलाना अब्दुल्ला मुगैसी को मेरठ के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 92 वर्षीय मौलाना अब्दुल्ला मूल रूप से सहारनपुर के निवासी थे। करीब 66 वर्ष से मदरसा गुलजारे हुसैनिया के मोहतमिम रहते हुए उन्होंने इस्लामी जगत के लिए कई अहम काम किए। मौलाना अब्दुल्ला ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के संस्थापक व ताउम्र अध्यक्ष रहे। वह मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, मदरसा दारुल उलूम देवबंद, मदरसा नदवातुल उलूम लखनऊ की शूरा (कार्यपरिषद) के सदस्य थे। इसके अलावा कई मदरसों, अन्य इस्लामी संस्थाओं के जिम्मेदार थे। मौलाना अब्दुल्ला मुगैसी के इंतकाल की खबर मिलते ही उनकी अंतिम झलक पाने के लिए आसपास के गांवों एवं जनपदों से रात में ही हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed