फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All India Inter University boxing competition finals today in Baghpat

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग के फाइनल की जंग आज, 49 केजी में तारा ने जीता स्वर्ण  

Thu, 02 Jan 2020 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jan 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
All India Inter University boxing competition finals today in Baghpat
रिंग में भिड़ते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
बागपत में सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में खेली जा रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आज फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। 46-49 किलोग्राम भार के मुकाबलों में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी के तारा ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के हरविंदर का हराकर गोल्ड जीता है। 52 केजी भार वर्ग में डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के रोहित ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के मेवा सिंह को 4-1 से हराया।
विज्ञापन

 
इससे पहले क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में बॉक्सरों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के तीन-तीन, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के दो और सीसीएसयू के एक बॉक्सर ने फाइनल में जगह बनाई। चैंपियनशिप की टक्कर रोहतक और कुरुक्षेत्र के बीच है।
विज्ञापन

सीसीएसयू मेरठ के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. गुलाब सिंह रुहल, प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान, आयोजन सचिव डॉ. प्रदीप ढाका, मीडिया प्रभारी डॉ. कुलदीप त्यागी, डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि 46 से 49 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के हरविंदर ने पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के गुरविंदर को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

राजीव गांधी यूनिवर्सिटी कर्नाटक के तारा ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के अमरजीत शर्मा को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रबंधक कार्यकारिणी अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, प्रवेश चौहान, प्रवेश आर्य, प्रकाश राणा, ऑडिटर जयपाल प्रधान, सुशील कुमार, धारा सिंह चौहान, दिनेश प्रधान, तेजपाल सिंह चौहान, अमन सिंह चौहान, किरण सिंह चौहान, गुरदा सिंह, सुरेश, डॉ. गीता, डॉ. विश्वनाथ और डॉ. मोहनलाल आदि मौजूद रहे

इनके बीच है फाइनल की जंग
46 से 49 केजी भार वर्ग

हरविंदर, सीयूएमओएच बनाम तारा, आरजीयू। इसमें तारा ने स्वर्ण जीता है।
52 केजी
रोहित बघेल, डीआरए बनाम मेवा सिंह, पीयूसी। इसमें रोहित विजयी हुए हैं।
57 केजी
शशिकांत यादव, यूओएम बनाम अक्षय, एमडीयू
60 केजी
रोहित, ओपीजेएस बनाम, विजय, जीएनडीयूए
63 केजी
दीपक सिंह, ओपीजेएस बनाम निश्चय, जेएमआईडी
69 केजी
पवन, एमडीयूआरटी बनाम यशपाल, केयूके
75 केजी
कुणाल, सीएचबीएलयू बनाम इश्मीत, डीयू
81 केजी
सुमित, केयूके बनाम हरप्रीत पीयूसी
91 केजी
सावन, पीयूसी बनाम सनी, एमडीयूआरटी
91 प्लस
सूर्यवीर सहरावत, सीसीएसयू बनाम सागर पीयूसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed