{"_id":"6974ddd2b8aeca22a70257f1","slug":"all-in-one-book-for-children-released-meerut-news-c-72-1-mct1004-147736-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हिंदू सम्मेलनों में साध्वी ऋतंभरा सहित कई संत पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हिंदू सम्मेलनों में साध्वी ऋतंभरा सहित कई संत पहुंचेंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। 27 जनवरी को सुशांत सिटी सेक्टर तीन में होने वाले हिंदू सम्मेलन में वात्सल्य ग्राम वृंदावन की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा मुख्य वक्ता रहेंगी। जाने-माने योग गुरु स्वामी कर्मवीर भी आयोजन में शामिल होंगे।
इसी तरह 25 जनवरी को सकल हिंदू समाज की ओर से इस्माईल इंटर कॉलेज एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में हिंदू सम्मेलन होगा। मुख्य वक्ता नंगली तीर्थ की साध्वी रजनी दीदी, आरएसएस के पदाधिकारी जतन स्वरूप, डॉ. नीरज सिंघल रहेंगे। कल्याण देव शाखा सेक्टर पांच शास्त्रीनगर तिकोना पार्क में भी सम्मेलन होगा। इसमें शिव शक्ति धाम डासना की महंत यति मां चेतनानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज मुख्य वक्ता होंगे। अर्जुन पार्क वैशाली कॉलोनी गढ़ रोड में आयोजित होने वाले सम्मेलन में राजराजेश्वरी मंदिर के ब्रह्मचारी दिव्यानंद महाराज, आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह रहेंगे। बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में हुए सम्मेलन में स्वामी दीपांकर महाराज मुख्य वक्ता रहेंगे।