फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alka Pasi stood first in the speech competition

Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में अलका पासी रही प्रथम

Thu, 29 Jan 2026 07:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 29 Jan 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Alka Pasi stood first in the speech competition
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय सुरक्षित वाहन चालान में युवाओं की भूमिका रहा। कार्यक्रम में सुरक्षित वाहन चालान में युवाओं की भूमिका विषय पर अलका पासी, शीतल कुमारी, तान्या शर्मा, कंचन, असमी, गुनगुन सैनी, राधिका और गुलाफशाह ने अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में छात्रा अलका पासी ने प्रथम स्थान, छात्रा गुनगुन सैनी ने द्वितीय स्थान पर और छात्रा असमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रो. मोनिका चौधरी और शालिनी सिंह ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। सड़क सुरक्षा की नोडल प्रो. लता कुमार ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया और उन्हें जागरूक किया। निर्णायक मंडल में प्रो. गीता चौधरी और डॉ. नेहा शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed