फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Alert regarding farmer movement, increased monitoring

पुलिस की पैनी नजर: किसान आंदोलन को लेकर पश्चिमी यूपी में अलर्ट, हर जिले में बढ़ाई निगरानी

Fri, 10 Sep 2021 03:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 10 Sep 2021 03:11 PM IST
सार

किसान आंदोलन को लेकर पश्चिमी यूपी में पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं। वहीं सभी जिलों में निगरानी बढ़ाई गई है। यही नहीं पुलिस अधिकारी स्थानीय स्तर पर भी किसानों से बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Alert regarding farmer movement, increased monitoring
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

करनाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। आंदोलन लंबा खिंचने की स्थिति में यूपी के किसान भी रवाना हो सकते हैं। यही नहीं स्थानीय स्तर पर भी किसान धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं। भाकियू कार्यकर्ता रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। मेरठ में पुलिस-प्रशासन भी किसान नेताओं से बातचीत कर रहा है। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने बताया कि जोन के सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि वह अलर्ट रहें।

विज्ञापन


हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन का असर पश्चिमी यूपी के जनपदों में दिखाई दे सकता है। खुफिया विभाग के इनपुट के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। मेरठ और सहारनपुर मंडल में किसान थानों या अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस ने स्थानीय किसान नेताओं, किसानों से संपर्क किया। समन्वय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा की सीमा से लगे सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के जिलों के किसानों पर पुलिस का फोकस है। उनकी निगरानी भी बढ़ाई है। खुफिया विभाग किसानों के बारे में जानकारी ले रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी बहन का कत्ल: हाथ में तमंचा लेकर हंसता रहा भाई, बोला- बहुत समझाया पर नहीं मानी...तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की तैयारी पर पुलिस की नजर
करनाल में किसान आंदोलन को लेकर मेरठ जोन के कई जनपदों में किसान गोपनीय बैठक कर रहे हैं। बैठक में शामिल किसानों से पुलिस संपर्क कर रही, ताकि किसानों की अगली रणनीति पर निगरानी बढ़ाई जा सके। एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी ने बताया है कि पुलिस निगरानी कर रही है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस का किसान आंदोलन पर पूरा फोकस है।

यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: बेड पर पड़ी मिली भाजपा नेता की लाश, घर से स्कॉर्पियो कार भी गायब, सबूत हैं ये खौफनाक तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed