{"_id":"64f56efae229dd107e023a43","slug":"alert-operation-of-37-long-distance-and-170-local-and-mammu-will-be-cancelled-on-9th-and-10th-2023-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Alert: नौ व 10 को ट्रेन के सफर से पहले पढ़ें ये खबर, लंबी दूरी की 37 और 170 लोकल व मैमू का संचालन रहेगा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: नौ व 10 को ट्रेन के सफर से पहले पढ़ें ये खबर, लंबी दूरी की 37 और 170 लोकल व मैमू का संचालन रहेगा रद्द
Mon, 04 Sep 2023 11:16 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:16 AM IST
सार
जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों और सुरक्षा के कारण लंबी दूरी की 37, 170 लोकल व मैमू समेत कई ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। ऐसे में यदि आपका नौ और 10 सितंबर को कहीं सफर पर जाने का प्लान है तो ट्रेन का स्टेटस कंफर्म करके ही निकलें।
विज्ञापन
मेरठ सिटी स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यदि आपका नौ और 10 सितंबर को कहीं जाने का प्रोग्राम है, तो रेलवे पूछताछ केंद्र से ट्रेन की पुष्टि करके ही जाएं। दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों और सुरक्षा के चलते लंबी दूरी की 37, 170 लोकल व मैमू दोनों दिन ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन टर्मिनल बदलकर होगा। वहीं, मेरठ से चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
उत्तर रेल मंडल के चीफ रिलेशन ऑफिसर दीपक कुमार ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन की वजह से आठ सितंबर को कुछ लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। नौ व दस सितंबर को कई सवारी गाड़ियां रद्द रहेंगी। कई आंशिक रूप से तो कुछ मार्ग तथा टर्मिनल में बदलाव करके चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गैंगस्टर जीवा हत्याकांड: करीबी के मर्डर के बाद बदले की फिराक में था बद्दो, पश्चिमी उप्र में गैंगवार की आशंका
विज्ञापन
इस दौरान मेरठ कैंट से श्रीगंगानगर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेन संख्या 14030 नौ व दस सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 20411/ 12 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 04435 रेवाडी-मेरठ सिटी एक्सप्रेस नौ व दस सितंबर को रद्द रहेगी।