कोरोना वायरस के लिए अलर्ट जारी, मरीज मिला तो दिल्ली भेजा जाएगा सैंपल, जानें इसके लक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, निजी चिकित्सक और अस्पतालों को पत्र भेजा है।
पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोरोना जैसे लक्षणों वाला मरीज मिलता है तो उसकी सूचना दें। सीएमओ का कहना है कि मेरठ में इस बीमारी की जांच की व्यवस्था नहीं है। इस तरह के जो मरीज मिलेंगे उनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस फैला है। इसके लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे हैं। कोरोना वायरस कई किस्म के होते हैं, लेकिन इनमें से छह को ही लोगों को संक्रमित करने के लिए जाना जाता था।
स्वाइन फ्लू का बुजुर्गों पर वार, तीन और बीमार
स्वाइन फ्लू का लगातार हमला जारी है। खासकर बुजुर्ग इससे पीड़ित हो रहे हैं। सोमवार को तीन नए मरीजों को पुष्टि हुई। इनमें 66 वर्षीय बुजुर्ग दिल्ली और 66 साल की वृद्धा मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इनके अलावा 64 वर्षीय बुजुर्ग हापुड़ के रहने वाले हैं।
इस साल अब तक छह लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। ये मरीज पिछले पांच दिनों में मिले हैं। इनमें पांच मरीजों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में इन्हें पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मार्च माह तक स्वाइन फ्लू का सीजन माना जाता है। लिहाजा सावधान और जागरूक रहने की जरूरत है। तापमान जब 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है, तब स्वाइन फ्लू का वायरस ज्यादा एक्टिव होता है। इसके ऊपर तापमान पर स्वाइन फ्लू वायरस कमजोर हो जाता है।