{"_id":"62e51da602f2db4c0b0482de","slug":"alert-in-meerut-due-to-suspected-cases-of-monkeypox-in-noida-and-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नोएडा और गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के संदिग्ध केस मिलने से मेरठ में अलर्ट, सीएमओ ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नोएडा और गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के संदिग्ध केस मिलने से मेरठ में अलर्ट, सीएमओ ने कही ये बात
Sat, 30 Jul 2022 05:32 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 30 Jul 2022 05:32 PM IST
सार
नोएडा और गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के संदिग्ध केस मिलने से मेरठ में अलर्ट है। सीएमओ ने कहा कि मंकीपॉक्स के संदिग्ध मिलने पर उनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली एम्स भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में एक और मेरठ से सटे गाजियाबाद और नोएडा में पिछले 10 दिन के भीतर मंकीपॉक्स के पांच संदिग्ध केस मिलने पर मेरठ में अलर्ट है। मेरठ मेडिकल और जिला अस्पताल में पांच-पांच बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं।
विज्ञापन
वहीं सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि मेरठ में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मिलने पर उनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली एम्स भेजे जाएंगे।
कोरोना के 12 मरीज मिले, सक्रिय केस हुए 68
मेरठ जिले शुक्रवार को 1984 लोगों की जांच की गई, जिनमें पांच महिलाओं सहित कोरोना के 12 नए मरीज मिले। ये मरीज कैंट, हस्तिनापुर, जानी, कंकरखेड़ा, लल्लापुर, पल्हेड़ा, रजबन, राजेंद्र नगर और संजय नगर के रहने वाले हैं। 11 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस 68 हो गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: आखिर नहीं टूटी अफसरों की नींद, गंगा में बह गया सड़क का बड़ा हिस्सा, पुल भी खतरे में, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 11 अस्पतालों और बाकी सभी होम आइसोलेशन में हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मरीजों की संख्या थोड़ी बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाएं, ताकि कोरोना संक्रमण से बचे रहें। शुक्रवार को कुल 9565 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।