फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alert across the district in search of Vikas Dubey

विकास दुबे को देखे जाने के बाद जिलेभर में अलर्ट

Tue, 07 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Alert across the district in search of Vikas Dubey
विकास दुबे की तलाश में जिले भर में अलर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। एक दारोगा के विकास दुबे को देखे जाने की सूचना के बाद जिले भर में चेकिंग शुरू कर दी गई। जिन दो स्कार्पियो कार में उसे और उसके साथियों को देखे जाने की बात सामने आई है, उनमें एक मेरठ और एक लखनऊ नंबर की है।
बिजनौर जिले के सोमवार को हल्दौर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा चौकी पर तैनात दरोगा के विकास दुबे को देखे जाने के दावे के बाद जिले भर की पुलिस सड़कों पर उतर आई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। हर वाहन की तलाश ली पर विकास दुबे पुलिस को नहीं मिला। एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, एसपी देहात संजय कुमार, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, सीओ धामपुर महावीर सिंह समेत पांचों सर्किल सीओ पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग अभियान में जुट गए। पुलिस ने विकास की तलाश में जिले भर में जाल बिछा दिया है। पुलिस को शक है कि विकास दुबे जिले में ही कहीं छिपा है। पुलिस उसका ठिकाना ढूंढ़ने में लगी है। विकास के नहीं मिलने पर एक आशंका यह भी कि वह कोतवाली देेहात के रास्ते से होता हुआ हरिद्वार के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश कर गया है। पुलिस दोनों स्कोर्पियो की तलाश में लगी है। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक अम्हैड़ा चौकी के पास एक दरोगा ने विकास दुबे को अपने तीन साथियों के साथ देखा है। दूसरी स्कोर्पियो में उसके चार साथी हैं। इसके बाद से जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पर विकास का कोई पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात। कोतवाली देहात पुलिस ने विकास दुबे नेशनल हाइवे 74 पर गांव अकबराबाद चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ अलर्ट पोजीशन में सचेत रहते वाहनों की चेकिंग की। कंट्रोल रूम से सूचना के बाद क्षेत्र में दल-बल के साथ हर एक वाहन की तलाशी ली जा रही है। हाईवे से गुजरने वाले किसी भी वाहन को तलाशी के बिना आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed