फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alcohol scandal: Inspector and constable suspended and truth revealed by viral video in Meerut

मेरठ शराब कांड: दरोगा और सिपाही निलंबित, वीडियो वायरल से सामने आ रहा ग्रामीणों का दर्द

Thu, 29 Apr 2021 05:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Apr 2021 05:17 PM IST
सार

मेरठ के साधारणपुर गांव में पंचायत चुनाव के दौरान बांटी गई शराब पीने से पिता-पुत्र सहित 10 ग्रामीणों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन की आंख खुली है।

विज्ञापन
Alcohol scandal: Inspector and constable suspended and truth revealed by viral video in Meerut
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के साधारणपुर गांव में पंचायत चुनाव के दौरान बांटी गई शराब पीने से पिता-पुत्र सहित 10 ग्रामीणों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन की आंख खुली है। बुधवार को पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही जहरीली शराब बांटने के आरोपी दो प्रधान प्रत्याशी संजय कुमार और महाजन को जेल भेज दिया गया है। दोनों साधारणपुर गांव के ही रहने वाले हैं। वहीं, निगरानी और जांच में लापरवाही पर एसएसपी ने क्षेत्र के दरोगा सुधीर सोढ़ी और सिपाही अंकित पांचाल को निलंबित कर दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के साधारणपुर गांव में प्रधान प्रत्याशियों ने शनिवार और रविवार को जहरीली शराब बांटी थी। बताया जा रहा है इसी शराब को पीने के बाद गांव के 10 लोगों की मौत हुई। गांव में 48 घंटे के अंदर लगातार इतनी मौतें होने से पुलिस और प्रशासन में खलबली मची रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई। अपनी लापरवाही और नाकामी छिपाने के लिए पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम तक नहीं होने दिया, लेकिन मामला उजागर होने और लखनऊ तक पहुंचने के बाद बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। जहरीली शराब बांटने वाले दो प्रधान प्रत्याशी संजय और महाजन निवासी साधारणपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बुधवार को दोनों ही कोर्ट के सामने पेश किए गए। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में एसएसपी अजय साहनी ने क्षेत्र के दरोगा सुधीर सोढ़ी और बीट कांस्टेबल अंकित पांचाल को निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण में एक सैनिक का नाम भी सामने आया है उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। अभी इस मामले में और कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल से सामने आ रहा ग्रामीणों का दर्द
साधारणपुर गांव में शराब कांड का सच ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर सामने ला दिया है। इसमें कुछ ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने के लिए गांव में काफी शराब बांटी थी। पहले पुलिस लीपापोती करने में जुटी रही। अब लापरवाही सामने आई तो केस दर्ज कराया गया।

पीड़ितों को सांत्वना देने न अधिकारी पहुंचा और न कोई नेता
पुलिस ने दो प्रधान प्रत्याशी तो जेल भेज दिए, लेकिन पुलिस प्रशासन के अफसरों में कौन जिम्मेदार है। इसे लेकर अभी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों को इस बात का मलाल है कि कोई अधिकारी या नेता पीड़ित परिवारों को सांत्वना या मदद दिलवाने के लिए नहीं पहुंचा है।

नेताओं ने साध ली चुप्पी
छोटे-छोटे मामलों में अपनी राजनीति चमकाने वाले नेता भी खामोश हो गए। अभी तक कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया है कि एक सपा नेता की साधारणपुर गांव में ससुराल है। उन्होंने भी चुप्पी साधी हुई है।

तीसरे प्रत्याशी की तलाश जारी
अभी तक किसी पीड़ित परिवार ने कोई तहरीर इंचौली थाने में नहीं दी। पुलिस ने अपनी ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दो प्रधान प्रत्याशियों को जेल भेजा गया है। तीसरे प्रत्याशी अमित उर्फ बॉबी की तलाश जारी है। इस मामले की जांच चल रही है। - अजय साहनी, एसएसपी

ये भी पढ़ें

बेबसी: अपने छोड़ रहे साथ, मां की अर्थी उठवाने के लिए बुलाने पड़े मजदूर, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

अस्पताल में संवेदनहीनता की हदें पार: फर्श पर तड़प रहे मरीज, बेड से नीचे पड़े अर्द्धनग्न शव, तस्वीरें

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed