फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alania murder of teenager over dispute of five thousand rupees

Meerut News: पांच हजार रुपये के विवाद में किशोर का एलानिया कत्ल

Tue, 28 Jan 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Alania murder of teenager over dispute of five thousand rupees
तीन दोस्तों ने सिर पर ईंट से वार किए, छुरी से गला रेता, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर स्थित जर्जर सामुदायिक भवन में रविवार को नौमान (17) की शनिवार को हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को नौमान के दोस्त सुहेल उर्फ आऊ, मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। आरोपियों ने पांच हजार रुपये के विवाद में नौमान के सिर पर ईंटों से वारकर और छुरी से गला रेत कर एलानिया हत्या की थी। जबकि तीसरे आरोपी अरबाज को पुलिस तलाश रही है।
खुशहालनगर हरी मस्जिद निवासी नौमान के पड़ोस में रहने वाले सुहेल पर काफी समय से पांच हजार रुपये उधार थे। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। सुहेल ने नौमान को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार दोपहर नौमान का शव खुशहाल नगर में खंडहर में पड़ा मिला। खून से सनी ईंट के टुकड़े मौके पर पड़े थे। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। शव को मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन

परिजनों ने सुहेल और उसके साथी मोहम्मद आमिर व अरबाज पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सुहेल और मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार कर पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने अरबाज के साथ मिलकर नौमान की हत्या करना स्वीकार कर लिया। इससे पहले तीनों ने नौमान के साथ मिलकर नशा भी किया था। पुलिस ने सुहेल के पास से छुरी भी बरामद कर ली। इसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नशे में रुपये के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद नौमान की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी सुहेल और मोहम्मद आमिर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी अरबाज को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



असामाजिक तत्वों का ठिकाना बना सामुदायिक केंद्र

खुशहाल नगर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण वर्ष 2014 में करीब 80 लाख की लागत से हुआ था। इसका कोई इस्तेमाल नहीं हुआ। रखरखाव के अभाव में वह खंडहर में तब्दील हो चुका है। असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों ने इसे अपना ठिकाना बना लिया है। सभासदों ने इसकी मरम्मत का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन इस पर नगर निगम बोर्ड में सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed