फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akshit Rathi Receives Grand Welcome in Tikri After Winning Silver Medal in National Kabaddi

बागपत: राष्ट्रीय कबड्डी में सिल्वर मेडल जीतकर लौटे अक्षित राठी का टीकरी में जोरदार स्वागत

Mon, 05 Oct 2026 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Oct 2026 12:13 PM IST
सार

बागपत के जय पार्वती ग्लोबल स्कूल की अंडर-14 कबड्डी टीम ने सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। टीम के खिलाड़ी अक्षित राठी के टीकरी लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ।

विज्ञापन
Akshit Rathi Receives Grand Welcome in Tikri After Winning Silver Medal in National Kabaddi
कबड्डी खिलाड़ी का जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीतने वाली जय पार्वती ग्लोबल स्कूल, रमाला की अंडर-14 कबड्डी टीम के खिलाड़ी अक्षित राठी का रविवार को टीकरी कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर टीकरी पहुंचे अक्षित को कस्बेवासियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कबड्डी में शानदार प्रदर्शन
प्रतापगढ़ में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में देशभर की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 वर्ग में जय पार्वती ग्लोबल स्कूल, रमाला, बागपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती की दौड़: आठ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, दो के पैर में फ्रैक्चर; 828 ने लगाई 4.8 किमी दौड़
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अंक से चूका खिताब
फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र की आर्मी पब्लिक स्कूल, पुणे की टीम के साथ हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंतिम क्षण तक कड़ा संघर्ष देखने को मिला। महाराष्ट्र की टीम ने 39-38 से मुकाबला अपने नाम किया। महज एक अंक से हार के बावजूद बागपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।

टीकरी पहुंचने पर हुआ सम्मान
अक्षित राठी के टीकरी पहुंचने पर कस्बेवासियों में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। लोगों ने अक्षित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed