फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aksha tryata at 26 april, if these work u do, then u have completed our wishes

26 अप्रैल को है अक्षय तृतीया, ये काम करेंगे तो होगी मनोकामना पूरी

Fri, 24 Apr 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
aksha tryata at 26 april, if these work u do, then u have completed our wishes
मवाना। श्री बिबिया मंदिर के पुजारी ने परशुराम अवतारोत्सव व अक्षय तृतीया के बारे में विशेष जानकारी दी। पुजारी कृष्णा संजय महाराज ने बताया कि 25 अप्रैल को परशुराम अवतारोत्सव और 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। बताया कि बैशाख शुक्ल तृतीया तिथि का रात्रि के प्रथम पहर में भगवान परशुराम जी का अंशावतार हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने अक्षय तृतीय के बारे में बताया कि वैशाख शुक्ल तृतीया की महिमा मत्स्य, स्कंद, भविष्य, नारद पुराणों व महाभारत आदि ग्रंथों में है। इस दिन किए गए पुण्यकर्म फलदायी होते हैं। बताया कि बद्रीनाथ के कपाट खुलने व बांके बिहारी के चरण दर्शन भी आज ही के भक्तों को कराए जाते हैं। कहा कि इस दिन गंगा स्नान करने से सारे तीर्थ करने का फल मिलता है। गंगा सुमिरन एवं जल में आवाहन करके ब्रह्ममुहूर्त में पुण्य स्नान तो सभी कर सकते है। वहीं, इस दिन किया गया उपवास, जप, ध्यान, स्वाध्याय भी अक्षय फलदायी होता है। माना जाता है कि पानी के घड़े, पंखे, पादत्राण (जूते-चप्पल), छाता, जौ, गेहूं, चावल, गौ, वस्त्र आदि का दान करना पुण्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed