फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh Yadav Visit: Akhilesh Yadav said that BJP is scared of alliance, told the incident of Manipur as sham

Akhilesh Yadav Visit: मेरठ में अखिलेश यादव ने कहा- गठबंधन से घबराई भाजपा, मणिपुर की घटना को बताया शर्मनाक

Wed, 26 Jul 2023 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Jul 2023 03:36 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज मेरठ पहुंचे हैं। वह पांचली गांव में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे जहां जनसभा को संबोधित करने के बाद राली चौहान और धनपुर गांव भी जाएंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Visit: Akhilesh Yadav said that BJP is scared of alliance, told the incident of Manipur as sham
Akhilesh Yadav - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना में गांव पांचली बुजुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन के नाम से भाजपा घबरा गई है। कौन नहीं चाहता कि इंडिया जीते। सब चाहते हैं कि इंडिया जीते। केवल भाजपा और आरएसएस नहीं चाहता कि इंडिया जीते। 2014 में आए थे 2024 में वापस जाएगी भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना ने देश की छवि धूमिल की है, लेकिन प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं। मणिपुर जलता रहा लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार वहां घटना को नहीं रोक पा रही है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मणिपुर घटना की निंदा की। देश मे बेटी बचाओ के नारे को लोग भुगत रहे हैं। कहा जल्द इंडिया गठबंधन देश की तरक्की के लिए जीतेगा।

Akhilesh Yadav Visit: Akhilesh Yadav said that BJP is scared of alliance, told the incident of Manipur as sham
Rali Chauhan - फोटो : Amar Ujala

सरधना फ्लाईओवर के नीचे सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का किया सम्मान
कंकरखेड़ा में सरधना फ्लाईओवर के नीचे बुधवार दोपहर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले को पांच मिनट के लिए रोक लिया था। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की फोटो भेंट की। मणिपुर की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर की घटना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

 सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली खुर्द गांव में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। बताते चलें कि पूर्व राज्य मंत्री फारुख हसन की बहन की शादी विगत 20 जुलाई को हुई थी। जिस कारण बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके परिवार को बधाई देने के लिए आए थे।

दोपहर बाद कार्यक्रम खत्म करके पूर्व मुख्यमंत्री कंकरखेड़ा सरधना फ्लाईओवर पहुंचे। जहां पहले से ही सपा कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री  के इंतजार में खड़े थे। अमर उजाला से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि मणिपुर की घटना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। वहीं केंद्र सरकार को मणिपुर की घटना पर सख्त कदम उठाना चाहिए। जिस किसी ने भी मणिपुर की घटना को अंजाम दिया है। केंद्र सरकार को उस की बारीकी से जांच करनी चाहिए। वहीं घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। केंद्र सरकार को मणिपुर की घटना पर शर्म आनी चाहिए।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 सालों में भाजपा सरकार में लगातार महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार में महंगाई के कारण गरीबों व मध्यवर्गीय परिवारों की कमर टूट गई है। केंद्र सरकार महंगाई व बेरोजगारी पर बात नहीं करती है। जिस कारण देश के युवाओं का भविष्य खतरे में है। लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

राली चौहान गांव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 25-25 रुपये देने की घोषणा। पीड़ित परिवारों के लिए यूपी सरकार से की एक करोड़ रुपये और पीड़ित परिवार के एक एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग।

कांवड़ियों की जान सरकार की लापरवाही से गई
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन कांवड़ियों पर सीएम हेलीकाप्टर से फूल बरसाते हैं। उनकी जान चली गई। तो क्या उनको 1 करोड़ रुपया नहीं मिलना चाहिए। कांवड़ियों की जान सरकार और बिजली विभाग की लापरवाही से गई है। इनके परिवार को एक करोड़ रुपया देना चाहिए। इसलिए देना चाहिए क्योंकि उन कांवड़ियों पर फूल बरसाते हो आज उनके परिवार के सदस्य नहीं हैं तो उनको एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी मिलना चाहिए।

मेरठ में किशोरी का न्यूड वीडियो वायरल मामले पर अखिलेश ने कहा,"मुझे दुख है कि इस बात का जो वीडियो आया है उसकी जांच होना चाहिए। जो लोग इसमें शामिल हैं। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन, सावधान रहना कहीं ऐसा तो नहीं कि मणिपुर के मुद्दे को दबाने के लिए ये किया जा रहा हो। उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी पर बात नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed