फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh Yadav targets BJP, and speaks of a business leader, will give 10 lakhs to bereaved head

अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज, व्यापारी नेता के बोल- दरिंदों के सिर काटने वाले को दूंगा 10 लाख

Wed, 22 Aug 2018 07:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 22 Aug 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav targets BJP, and speaks of a business leader, will give 10 lakhs to bereaved head
व्यापारी नेता को समझाती पुलिस और साइड में अखिलेश यादव

मेरठ में सरधना की बिटिया को इंसाफ दिलाने की मांग चौतरफा उठने लगी है। मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार रात बेगमपुल चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जीतू ने विवादित ऐलान कर दिया कि बिटिया के दरिंदों का सिर काटकर लाओ, दस लाख रुपये ले जाओ। वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


जीतू ने कहा कि सरधना में 14 साल की छात्रा से मनचलों ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे जला दिया। इसकी जानकारी व्यापार मंडल को आज मंगलवार को लगी है। जिस पर व्यापारियों में भी दरिंदों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। उनकी मांग है कि सभी दरिंदों को पुलिस तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजे और उनका मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, ताकि दरिंदों को जल्द फांसी की सजा हो सके। इसी दौरान जीतू ने ऐलान किया कि बेटी को जलाने वाले दरिंदों का सिर काटने वालों को वह दस लाख रुपये देंगे। हर दरिंदे के सिर की कीमत दो लाख रुपये है। पांच दरिंदे नामजद बताए हैं। इसको लेकर मेरठ व्यापार मंडल की सभी इकाईयां तैयार है। उसके बाद जीतू के साथ कार्यकर्ताओं ने भी उनकी बात का समर्थन करते कहा है कि दरिंदों के बख्शा नहीं जाएगा। वह भी उनके सिर की कीमत देने को तैयार हैं। व्यापारियों ने कहा है कि दरिंदों की सिर की कीमत देने के लिए चाहे उनको अपना घर भी बेचना पड़े, वह अपनी शर्त से पीछे नहीं हटेंगे। यह वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुई तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामला एसएसपी तक पहुंचा। एसएसपी के निर्देश पर सदर बाजार थाने में जीतू नागपाल व उनके साथियों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अखिलेश ने किया ट्वीट, भाजपाइयों ने दिखाया गुस्सा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़ व विरोध करने पर जलाने की घटना दर्दनाक है। इससे साफ है कि प्रदेश में बच्चियां व अभिभावक दहशत के माहौल में जी रहे हैं। साथ ही कहा कि इस घटना ने पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आक्रोश को बढ़ा दिया है। ये सरकार नारी सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह निष्क्रिय और नाकाम है। वहीं इसको लेकर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के इस ट्वीट के बदले आपत्तिजनक टिप्पणियां व कमेंट्स किए। सोशल साइट पर पीड़िता के पिता की वीडियो तक अपलोड कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed