{"_id":"6058d84f8ebc3e591d0135a8","slug":"akhilesh-yadav-rally-in-mawana-meerut-today-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव की मेरठ के मवाना में जनसभा आज, शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का भी करेंगे अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव की मेरठ के मवाना में जनसभा आज, शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का भी करेंगे अनावरण
Mon, 22 Mar 2021 11:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा मंगलवार को मवाना में है। वह करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से नवजीवन किसान डिग्री कालेज पहुंचेंगे। दोपहर 3:20 बजे वहां से रवाना हो जाएंगे। जनसभा के लिए सपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। वह शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।
रैली को कामयाब बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में प्रचार किया है। इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मेरठ के कैली में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। रालोद के जयंत चौधरी भी मवाना इलाके में ही किसान पंचायत कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मेरठ में किसान पंचायत की है। ऐसे में अब यह जनसभा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ब्यूरो
अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
सुबह लखनऊ से आए विशेष दस्ते ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सपा नेता अतुल प्रधान से मंच आदि के संबंध में जानकारी दी। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तीन सीओ, 7 थाना प्रभारी, 50 हेड कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, 70 कांस्टेबल, 2 प्लाटून पीएसी, 4 क्यूआरडी, 20 ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।