मेरठ पहुंचे अखिलेश यादव, सपाइयों में भरेंगे जोश, ये होंगे कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरठ पहुंच चुके है। वे यहां करीब डेढ़ घंटा रहेंगे और सपाइयों में जोश भरेंगे। कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी वे टिप्स देकर जाएंगे। इसके अलावा फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद की बेटी-दामाद को आशीर्वाद देंगे। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के आवास पर भी वह जा सकते हैं। पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसी साल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ यहां आए थे।
सपा के महानगर मीडिया प्रभारी वसीम राहुल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री औघड़नाथ मंदिर भी जा सकते हैं। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मीडिया से भी बात करेंगे। आगामी नगर निकाय चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं और सपा पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। सपा नेता अतुल प्रधान ने बताया कि परतापुर हवाई पट्टी से फैज ए आम आते समय कार्यकर्ता रास्ते में उनका स्वागत करेंगे।
गुलाम मोहम्मद की बेटी की शादी सोमवार को हुई है। इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव के भी आने की चर्चा थी, लेकिन बाद में 22 अक्तूबर को उनका कार्यक्रम प्रस्तावित कर दिया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा (एनएसजी कवर सहित) प्राप्त है। उनकी सुरक्षा में लगी टीम के सदस्य शनिवार को ही मेरठ आ गए थे। उनका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है।
12:00 बजे- परतापुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे
12:10 बजे- हवाई पट्टी से कार से चलेंगे
12:30 बजे- फैज-ए-आम इंटर कॉलेज
1:30 बजे- फैज-ए-आम से प्रस्थान
1:50 बजे- हवाई पट्टी परतापुर पहुंचेंगे
2:00 बजे- हवाई पट्टी से रवाना
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/