फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh Yadav handed over a cheque for two lakh rupees to the grandmother of the orphaned children.

Meerut News: अखिलेश यादव ने अनाथ बच्चों की दादी को दो लाख रुपये का चेक दिया

Sat, 11 Jul 2026 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav handed over a cheque for two lakh rupees to the grandmother of the orphaned children.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। ग्राम मेघराजपुर में माता-पिता की मृत्यु के बाद तीन बच्चों की परवरिश उनकी बुजुर्ग दादी कर रही हैं। इस बेसहारा परिवार की मदद के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो लाख रुपये का चेक दिया है।
क्षेत्रीय सपा कार्यकर्ताओं ने इस परिवार की कहानी अखिलेश यादव के सामने रखी थी। इसके बाद उन्होंने सपा के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र उर्फ जग्गी प्रधान, भटीपुरा ग्राम प्रधान कंवरपाल सिंह, सौराज सिंह, मोहित गिरी गोविंदपुरी और सुनील शर्मा की एक टीम मेघराजपुर गांव भेजी।
विज्ञापन

सपा विधायक शाहिद मंजूर ने बताया कि अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की मदद का निर्णय लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से भेजी गई दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक वृद्ध महिला को सौंपा गया। सपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है। अखिलेश यादव को जैसे ही इस परिवार के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और आर्थिक मदद की। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जग्गी प्रधान ने वृद्ध महिला को ढाढ़स बंधाया। सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुर्मी ने भविष्य में भी बच्चों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed