फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh yadav and Mayawati are daydreaming of 2022 up eletion says Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya in Meerut

चुनावी आगाज : मेरठ में मंच से गरजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बोले- 2022 के लिए मुंगेरीलाल के सपने देख रहे अखिलेश-मायावती

Sun, 25 Jul 2021 03:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Jul 2021 03:00 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि पहले गुंडों पर दिखावे की कार्रवाई होती थी, हमारी सरकार में गुंडों पर कार्यवाही हो रही है। ये देखकर विरोधियों की छाती फट रही है। एक बार राजीव गांधी ने कहा था कि जब में गरीबों के लिए योजना बनाता हूं, तो उसका पैसा लोगों तक नही जाता। लेकिन आज सारा पैसा लोगों तक सीधे जा रहा है। वे बेईमान होते तो क्या पैसा मिलता।

विज्ञापन
Akhilesh yadav and Mayawati are daydreaming of 2022 up eletion says Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya  in Meerut
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala, meerut

विस्तार

मेरठ में रविवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में सभास्थल से जहां लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, वहीं विपक्ष पर जमकर हल्ला बोला।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर मेरठ की जनता का अभिवादन किया और कहा कि मेरे लिए बड़े गर्व की बात है कि आज क्रांति धरती से विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने छह जिलों के लिए 201 परियोजनाओं का लोकापर्ण 377 करोड़ 64 लाखए 179 परियोजनाओं का शिलान्यास कर 822 करोड़ 80 लाख रुपये की सौगात दी। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि आज दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे बनने से विकास की राह बह रही है। सपा, रालोद और बसपा एक हुए लेकिन 2017 में जीत हमारी ही हुई। गठबंधन जो भाजपा के रथ को नही रोक पाए। क्या अखिलेश यादव गुंडों के दम पर हमें रोक लेंगे ? यदुवंशी और रघुवंशी सब हमारे साथ है। कहा कि मायावती और अखिलेश का 2022 विधानसभा चुनाव का सपना मुंगेरीलाल का सपना होगा। कहा कि किसान के नाम पर राजनीति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि पहली सरकारों में गिनती की जिलों में काम होता था, लेकिन आज सभी 75 जिलों में विकास होता है। हम भेदभाव नही करते हैं। सारे विरोधी काम की बात नही करेंगे। कोई एनआरसी की बात करेगा, कोई किसान आंदोलन। हम जाति-पार्टी नही देखते हैं। हम सभी मार्गों के नाम महापुरुष के नाम पर रखने जा रहे हैं।

धन सिंह कोतवाल, सर छोटूराम के नाम पर मार्गों के नाम रखने जा रहे हैं। सिर्फ गांधी और नेहरू खानदान ही महापुरुष नहीं, सभी महापुरुषों का हम सम्मान करेंगे। सपा और बसपा के लोग ऐसा नहीं कर पाए, लेकिन हम करेंगे।  

उन्होंने कहा कि पहले गुंडों पर दिखावे की कार्रवाई होती थी, हमारी सरकार में गुंडों पर कार्रवाई हो रही है। ये देखकर विरोधियों की छाती फट रही है। एक बार राजीव गांधी ने कहा था कि जब में गरीबों के लिए योजना बनाता हूं, तो उसका पैसा लोगों तक नही जाता, लेकिन आज सारा पैसा लोगों तक सीधे जा रहा है। यदि  बेईमान होते तो क्या पैसा मिलता ? कोरोना संकट पूरे देश मे आया लेकिन कोई भूखा नही रहा। प्रधानमंत्री योजना से लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया गया। समाजवादी पार्टी की सरकार में सपा का गुंडा गाड़ी पर झंडा लगाकर थाने चला जाता था। डीएम और एसएसपी भी कुछ नही कर पाते थे लेकिन हमारी सरकार में गुंडे गायब हैं। 

उन्होंने कहा कि आज विरोधी ट्वीटर नेता हो गए हैं। अखिलेश ट्वीटर भैया, प्रियंका ट्विटर वाड्रा और राहुल ट्वीटर गांधी सिर्फ ट्वीटर पर बयान देते हैं और भाजपा समाज सेवा में जुटी। ये लोग बैठकर ट्वीट करते रहते हैं। कोई ये न समझे हम नहीं आने वाले हैं। 2022 का चुनाव हम ही जीतेंगे। 

साथ ही विकास कार्यों के बारे में उन्होंने बात करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी न हो। जो पत्थर जहां और जिस क्षेत्र में लगाना है, एक महीने के भीतर लग जाए और मुझे उसकी रिपोर्ट दें। इसके बाद उप मुख्यमत्री नगली तीर्थ के लिए रवाना हो गए। यहां टोल प्लाजा से गुजरते हुए डिप्टी सीएम के काफिले के सामनेे भाकियू के कुछ नेताओं व पदाधिकारियों ने झंडे लहराकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed