{"_id":"58989c094f1c1b90523787bf","slug":"akhilesh-rahul-and-singh-in-meerut-on-tuesday-read-the-full-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश-राहुल और राजनाथ सिंह मंगलवार को मेरठ में, जानिए पूरा कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश-राहुल और राजनाथ सिंह मंगलवार को मेरठ में, जानिए पूरा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी और अखिलेश यादव
- फोटो : राहुल गांधी और अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को मेरठ में जनसभाओं का जोर रहेगा। सपा, कांग्रेस, भाजपा और रालोद के वरिष्ठ नेता जनसभाएं करेंगे। मेरठ जनपद में अलग-अलग विधानसभाओं में कुल सात जनसभाएं होंगी। सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तूफानी दौरे पर होंगे। वह महानगर की तीनों विधानसभाओं की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। देहात की चारों विधानसभाओं में अलग-अलग जाकर जनसभाएं करेंगे। अखिलेश डा. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर सुबह 11.15 बजे विमान से आएंगे और यहां से हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर 11.30 बजे पहुंचेंगे। कार द्वारा 11.40 बजे नौचंदी मैदान स्थित सभा स्थल पर जाएंगे। यहां एक घंटा रुकने के बाद 12.40 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से गढ़मुक्तेश्वर जाकर जनसभा करेंगे। 2.15 बजे हेलीकाप्टर से किठौर में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे। 2.45 बजे मवाना और 3.45 बजे सरधना, 4.30 बजे सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के हर्रा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से शाम पांच बजे वह हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान करेेंगे। 5.15 बजे विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। सुबह नौचंदी मैदान में होने वाली जनसभा में अखिलेश के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।
अखिलेश और राहुल गांधी को लेकर सुरक्षा कड़ी
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नौचंदी मैदान में आज होने वाली जनसभा को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस लाइन में हैलीपेड और नौचंदी मैदान तक पुलिस के अलावा पैरामिलेट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। शहर के अलावा मुख्यमंत्री जिन चार स्थानों पर जनसभा करेंगे वहां भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एसएसपी जे. रविंदर गौड ने सोमवार को एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के साथ पुलिस लाइन में हैलीपेड और नौचंदी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था परखी। नौचंदी मैदान की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी को दी गई है। परतापुर हवाई पट्टी पर भी एक एडिशनल एसपी समेत 200 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाये हैं। अकेले मुख्यमंत्री नौचंदी ग्राउंउ में जनसभा के बाद किठौर, मवाना, सरधना और हर्रा मोड़ पर भी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। देहात क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह और एसपी क्राइम अजय सहदेव को दी गई है। एसएसपी का कहना है जहां जहां भी मुख्यमंत्री और राहुल गांधी का कार्यक्रम हैं वहां सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गये हैं। प्रत्येक स्थान पर एक एडिशनल एसपी के साथ दो सीओ और चार चार थाना प्रभारी के आलवा पैरामिलेट्री फोर्स भी लगाई गई है। एसपीजी की टीम सुरक्षा को लेक र नोचंदी मैदान और पुलिस लाइन पहुंची। सोमवार शाम को पुलिस लाइन हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से सुरक्षा के लिए रिहर्सल किया गया। नौचंदी ग्राउंड में बीएसएफ, एसएसपी और सीआरपीएफ लगाई गई है।

राजनाथ सिंह भी शहर में करेंगे जनसभा को संबोधित
अखिलेश यादव और राजनाथ सिंह की फाइल फोटो
भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह किठौर विधानसभा क्षेत्र के गांव सिसौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ दोपहर 3.15 बजे हेलीकाप्टर से सिसौली आएंगे। जबकि सिवालखास विधानसभा के गांव रोहटा में रालोद अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजित सिंह दोपहर 2 बजे हेलीकाप्टर से सभा को संबोधित करने आएंगे। गढ़ रोड पर सिसौली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं। एडिशनल एसपी के अलावा, दो सीओ, चार इंस्पेक्टर के अलावा दो सौ पुलिसकर्मियों के अलावा पैरामिलेट्री फोर्स भी तैनात की गई है।