फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   akhilesh ka putla fuka

Meerut News: जयंत चौधरी पर सपा प्रमुख की टिप्पणी के विरोध में अखिलेश का फूंका पुतला

Tue, 18 Aug 2026 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
akhilesh ka putla fuka
जयंत चौधरी पर सपा प्रमुख की टिप्पणी के विरोध में अखिलेश का फूंका पुतला
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख द्वारा केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में मंगलवार को रोहटा रोड बाईपास चौराहे पर प्रदर्शन कर अखिलेश का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बयान को निंदनीय बताते हुए सपा प्रमुख के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व एडवोकेट जयराज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह और उनके परिवार ने हमेशा किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हितों की आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी नेता के परिवार और विरासत को लेकर असोभनीय टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

जयराज सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख के पिता मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने ही पहली बार राज्यसभा भेजा था। उन्होंने आरोप लगाया कि चौधरी चरण सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में मुलायम सिंह यादव का सहयोग किया और ऐसे में उनके परिवार के बारे में इस तरह की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी को लेकर की गई टिप्पणी से चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों में आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी और एनडीए के साथ मिलकर जयंत चौधरी की राजनीतिक ताकत और मजबूत होगी।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चौधरी चरण सिंह से लेकर जयंत चौधरी तक किसी भी स्तर पर असोभनीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान और मजदूर विरोधी बयानों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

पुतला दहन में राजू भैया पार्षद, संदीप, संजीव पस्तरा, राहुल चौधरी, योगेश मलिक, नीतू फौजी, विनीत तोमर, विपिन फौजी, जय सिंह, कुलवंत सोलंकी, अभिमन्यु, संजय, बंटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed