फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhand Bharat Independence Day will be celebrated with great pomp in Subharti

Meerut News: सुभारती में धूमधाम से मनाया जाएगा अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस

Wed, 29 Oct 2025 09:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 29 Oct 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Akhand Bharat Independence Day will be celebrated with great pomp in Subharti
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर सरदार पटेल लॉ कॉलेज में लौह पुरुष की प्रतिमा का अनावरण होगा। विश्वविद्यालय हर वर्ष अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाता है। इस बार इसे सरदार पटेल जयंती के साथ जोड़ा गया है। यह समारोह देशभक्ति, एकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करेगा। खास बात यह कि सुभारती समूह पूरे वर्ष (अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026) तक बृहद आयोजन करेगा। देश के अधिकतर विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम करवाकर भावी पीढ़ी को अखंड भारत की संकल्पना से जोड़ा जाएगा। अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा सिंगापुर से आजाद हिंद सरकार गठन और स्वतंत्रता घोषणा की स्मृति में मनाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट आर माधवन पिल्लई होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed