फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akash Khanna panel wins in Abulane trade union election

आबूलेन व्यापार संघ के चुनाव में आकाश खन्ना पैनल जीता

Thu, 01 May 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Akash Khanna panel wins in Abulane trade union election
मेरठ..कंवलजीत..आबूलेन व्यापार सघ चुनाव में वोट मांगते प्रत्याशी......संवाद
मेरठ। आबूलेन व्यापार संघ के चुनाव में आकाश खन्ना और राजबीर सिंह पैनल ने एकतरफा जीत हासिल की। आठ मंत्रियों के चयन में दूसरे पक्ष से प्रदीप अग्रवाल पैनल ने एक पद प्राप्त किया। हालांकि संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुट औपचारिक तौर पर चुनाव से बाहर रहे। प्रदीप पक्ष द्वारा विरोध करने के बाद दोनों गुटों ने चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त नहीं किए। चुनाव में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता के पुत्र सागर गुप्ता ने सभी को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक 145 मत प्राप्त किए। यह चुनाव 211 मतों पर हुआ।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी राहुल दास ने बताया कि मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर विजेता आकाश खन्ना को 123 और प्रदीप कुमार अग्रवाल को 84 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर विजेता राजबीर सिंह को 125 और मुकुल त्यागी को 79 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विजेता गौरव सेठ को 126 और चितवन अरोड़ा को 80 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर विजेता भूपेंद्र सिंह को 123 और रमेश चौधरी को 112 मत प्राप्त हुए। संगठन मंत्री पद पर दूसरे नंबर में सर्वाधिक पद प्राप्त करने वाले विजेता नितिन माहेश्वरी ने 140 मत प्राप्त किए। उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह ने 123 और रमेश कुमार चौधरी ने 112 मत प्राप्त किए। उपमहामंत्री विशाल अग्रवाल गुड्डू बने।
विज्ञापन

वहीं, मंत्री पद पर 16 में से आठ मंत्रियों का वोट के आधार पर चयन हुआ। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता के बेटे सागर गुप्ता को सर्वाधिक 145 मत मत प्राप्त किए, चेतन नागपाल को 132 मत, शम्मी आनंद को 127 मत, अजय अग्रवाल को 123 मत, हिमांशु मुटरेजा को 118 मत, निखिल खन्ना को भी 118 मत, संजय मुंजाल को 104 मत प्राप्त किए। प्रदीप गुप्ता पैनल से एक मात्र मंत्री पद पर अंकुर गुप्ता 96 मत प्राप्त कर अपने पद को बचाने में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के बाद हुई आतिशबाजी
- चुनाव के बाद विजेताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। राजबीर सिंह ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह करनैल के मार्गदर्शन में व्यापारियों के हित में काम किए जाएंगे। अध्यक्ष आकाश खन्ना ने कहा कि एकजुट होकर व्यापारियों के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed