फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ajay's murderer arrested and sent to jail

Meerut News: अजय के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sat, 09 Nov 2024 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Ajay's murderer arrested and sent to jail
खरखौदा। 15 अक्तूबर को क्षेत्र के गांव उलधन के जंगल में पेड़ के सहारे फांसी पर लटके मिले उलधन निवासी अजय की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव उलधन निवासी अजय (21) पुत्र गोपाल 14 अक्तूबर की शाम घर से निकला था। रात में घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। 15 अक्तूबर की सुबह गांव में ही पानी की टंकी के पास गांव निवासी नोमान के खेत में एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे अजय मृत अवस्था में लटका मिला था। परिजनों ने गांव के ही खालिद पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था। इस पर पुलिस ने हत्या से इन्कार करते हुए मामला आत्महत्या का बताया था। बाद में मृतक पक्ष के सैकड़ों लाेगों ने थाना पहुंचकर खालिद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया था। इसके बाद अधिकारियों के आदेश पर खालिद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को खरखौदा पुलिस ने खालिद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed