फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ajay Rai said every congresses are always in touch

पीड़ित परिजनों को एक करोड़ और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे सरकार : अजय राय

Sun, 16 Nov 2025 08:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Ajay Rai said every congresses are always in touch
दिल्ली बम विस्फोट में मारे गए मोहसिन के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने उठाई मांग
विज्ञापन


बोले-पीडित, वंचित और शोषित की आवाज बनकर न्याय दिलाएगी कांग्रेस

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को लिसाड़ी गेट के लखीपुरा में दिल्ली बम धमाके में मारे गए मोहसिन के आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को मृतक परिवारों को एक करोड़ की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मोहसिन के माता, पिता व भाई से मिले। उन्होंने कहा कि बम धमाके की घटना निंदनीय है। कांग्रेस हर पीड़ित, वंचित और शोषित की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाएगी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पीड़ितों के साथ है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने पीड़ितों के साथ खड़े रहने के आदेश हैं। राय ने कहा कि तन, मन, धन से हर कांग्रेस कार्यकर्ता मृतक परिजनों के साथ खड़े रहेंगे। इससे पहले वह शामली में भी पीड़ित परिवार से मिले और ढांढस बंधाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव राठी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, कल्लू मलिक, हरिकिशन अम्बेडकर, गफ्फार मलिक, सय्यद आमिर रजा, धूम सिंह गुर्जर, आरिफ मलिक, सलीम खान, सुमित विकल, सुहेल मलिक, राजू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed