फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ajax Football Club won the Durga Singh Football Tournament

Meerut News: एजेक्स फुटबाल क्लब ने जीती दुर्गा सिंह फुटबाल प्रतियोगिता

Wed, 21 Jan 2026 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Ajax Football Club won the Durga Singh Football Tournament
तोपखाना मैदान में फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ​भिड़ते स्पार्टन व एजेक्स टीम के ​खिलाड़ी।
तोपखाना फुटबाल मैदान पर खेली गई दुर्गा सिंह फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पार्टन फुटबाल क्लब और एजेक्स फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। मैच के हाफ टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं जिससे स्कोर 0-0 रहा।
विज्ञापन

दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में एजेक्स क्लब के कुणाल ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के अंतिम क्षणों में, एजेक्स फुटबाल क्लब के तरुण ने एक और गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। इस प्रकार एजेक्स फुटबाल क्लब ने फाइनल मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि कैप्टन अनुभव कोचर और विशिष्ट अतिथि डिप्टी डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स उत्तर प्रदेश एस एस मिश्रा रहे। फेयर प्ले अवार्ड जीनियस फुटबाल क्लब को दिया गया। प्रतियोगिता के टॉप स्कोरर की ट्रॉफी जेनेक्स फुटबाल क्लब के तुषार बाटला को सौंपी गई। बेस्ट डिफेंडर ऑफ टूर्नामेंट का पुरस्कार चंदा फुटबाल क्लब के आकाश भटनागर, बेस्ट गोलकीपर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब एजेक्स फुटबाल क्लब के विशाल को मिला। बेस्ट फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब स्पार्टन फुटबाल क्लब के अभिषेक कश्यप और बेस्ट फॉरवर्ड ऑफ द टूर्नामेंट मेरठ स्पोर्टिंग के स्पर्श को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ की महिला राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी मानसी और अनामिका को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष गौरव सिंह, सचिव ललित पंत, सहसचिव हरीश ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed