फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   #airstrike: martyr Pradeep family in shamli up demands evidence India air strike in pakistan

#airstrike: शहीद जवान प्रदीप के परिजनों का बड़ा बयान, कहा- एयर स्ट्राइक तो ठीक 'प्रमाण' भी चाहिए

Tue, 26 Feb 2019 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Feb 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
#airstrike: martyr Pradeep family in shamli up demands evidence India air strike in pakistan
शहीद प्रदीप के पिता जगदीश व बेटा सिद्धार्थ

पुलवामा हमले के बारह दिन बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पीओके में की गई एयर स्ट्राइक पर यूपी के शामली में शहीद हुए जवानों के परिजनों से अमर उजाला टीम ने एयर स्ट्राइक पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। टीम ने जब कस्बा बनत के शहीद जवान प्रदीप के घर पहुंचकर परिजनों से पूछा कि इस बड़ी कार्रवाई पर उनका क्या कहना है तो प्रदीप के बेटे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह इस हमले से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


शहीद प्रदीप के बेटे सिद्धार्थ ने कहा कि मैं पूरी तरह से इस एयर स्ट्राइक से संतुष्ट नहीं हूं। पापा बताते थे कि ऐसी एयर स्ट्राइक का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादी मरेंगे तभी फायदा होगा। तभी हमारे देश से आतंकवाद खत्म होगा। 

विज्ञापन

इस तरह तो हम अपने देश के हथियार नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन सौ से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं लेकिन आप जरा सोचिए कि आतंकवादियों में इतनी अक्ल तो होगी कि वह सोच सकें कि भारत कुछ बड़ा करेगा, तो वे पहले ही चौकन्ने थे और अपने बेस से हट गए होंगे। संतुष्टि तभी मिलेगी जब आतंकवादी मरेंगे। इसका जब तक कोई प्रमाण नहीं मिलता तब तक हमें नहीं लगता कि हम संतुष्ट हो पाएंगे। 
प्रदीप की पत्नी शर्मिष्ठा ने कहा कि आधिकारिक तौर पर किसी आतंकवादी के मरने की पुष्टि नहीं है तो कैसे मान लें कि तीन सौ आतंकी मारे गए हैं। पुलवामा हमले में आंखों के सामने जवानों को मरते हुए देखा लेकिन उनका तो कोई नुकसान नहीं हुआ। 

शहीद के पिता जगदीश ने कहा कि मुझे दुख भी है लेकिन खुशी है कि देश के प्रधानमंत्री ने जिस तरह मीटिंग बुलाई गई थी तो लग रहा था कि कुछ बड़ा होगा। मुझे अपने बेटे के शहीद होने का दुख भी है और गर्व भी है। मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद भी है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी, जिससे आतंकवाद का पूरी तरह सफाया हो। 

विज्ञापन

#airstrike: martyr Pradeep family in shamli up demands evidence India air strike in pakistan
शहीद अमित की माता उर्मिला व पिता सोहनपाल व

रेलपार कॉलोनी निवासी शहीद जवान अमित के पिता सोहनपाल ने कहा कि जो कार्रवाई हुई है इससे हम सहमत हैं लेकिन इसमें आम आदमी की जान नहीं जानी चाहिए। आतंकवादी ठिकानों को ही तबाह करना चाहिए। मेरा मानना है कि जब तक कश्मीर के हालात ठीक नहीं होंगे, तब तक पाकिस्तान सही नहीं होगा। पुलवामा हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के बाद सेना का गौरव बढ़ा है।  

शहीद अमित की मां उर्मिला देवी ने कहा कि हमारे बेटे के साथ जो हुआ वो किसी के साथ नहीं हो। आतंकवादियों से बदला लेना चाहिए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed