फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   air speed slow, AQI increase

हवा का रुख नम, एक्यूआई बढ़ा, बूंदाबांदी के आसार

Wed, 27 Nov 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
air speed slow, AQI increase
मोदीपुरम/मेरठ।
विज्ञापन

महानगर व एनसीआर क्षेत्र में हवा का रुख नम होने से दोबारा वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर बढ़ने लगा है। वहीं दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रात के तापमान में तीन डिग्री का उछाल आया है।
पिछले तीन दिन से चल रही तेज हवा के कारण लगातार एक्यूआई में गिरावट दर्ज की जा रही थी। रविवार को महानगर का एक्यूआई 194 दर्ज किया गया था। सोमवार को यह 186 रह गया, लेकिन मंगलवार को यह 248 पर पहुंच गया। एनसीआर में भी एक्यूआई में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक बारिश के आसार जता रहे है। उसके बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार के आसार हैं। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 68 व न्यूनतम 47 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री
न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
गंगानगर 230
जयभीमनगर 269
पल्लवपुरम 258
तेजगढ़ी चौराहा 255
वर्जन=====
रात में हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदला है। अभी दो दिन बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे मौसम में बदलाव आएगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होने और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम और सर्द होगा। 24 घंटे में एक्यूआई का स्तर थोड़ा बढ़ा है, जो आगे भी स्थिर रहेगा। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed