फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Air quality started improving in the district

Meerut News: जिले में सुधरने लगी वायु गुणवत्ता

Tue, 05 Nov 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 05 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Air quality started improving in the district
बिजनौर। दीपावली के बाद जिले में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई थी। अब धीरे-धीरे वायु गुणवत्ता सुधरने लगी है। इस समय एक्यूआई घटकर 125 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


दीपावली के मौके पर बिजनौर में एक्यूआई 138 तक पहुंच गया था। अब धीरे-धीरे आसमान से प्रदूषण हटने लगा है। जिसके चलते बिजनौर की हवा साफ होने लगी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते चार दिन में ही एक्यूआई घटकर 125 हो गया है। इस सप्ताह एक्यूआई 100 के पास पहुंचने की संभावना है। 51 से लेकर 100 के बीच एक्यूआई संतोषजनक माना जाता है। बिजनौर का एक्यूआई भी इसी श्रेणी में रहता है। हवा बेहतर होने से सांस रोगियों की मुश्किल भी कम होगी।

वहीं रात के तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात के तापमान में कमी होने से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed